फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: 150 नशीली गोलियों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Jan 2026 05:35 PM IST

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र से 150 नशीली गोलियों सहित दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ पुरन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव पत्तो हीरा सिंह से निहाल सिंह वाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों युवक घबरा गए और अपनी जेब से एक लिफाफा सड़क पर फेंककर मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 150 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह और अर्शदीप सिंह, निवासी फुलेवाला विहार, मानूके के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अर्शदीप सिंह पर पहले से भी एक अपराधिक मामला दर्ज है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें