फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ जैतो ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव माड़ी कंबोके निवासी अर्शदीप सिंह और करणदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से जुड़े गांव संधवां के लिंक रोड पर मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा देखकर पुलिस ने काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि अब आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और ड्रग नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।