फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में 800 किलो चूरा पोस्त के साथ दो कथित नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस के CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों गुरबचन सिंह और सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए DSP-D जतिंदर सिंह ने बताया कि CIA स्टाफ की गश्त के दौरान मोगा-लुधियाना रोड पर गांव मेहिना में एक पेट्रोल पंप के पास खड़े कैंटर नंबर PB19 M 8877 पर शक होने के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर से 800 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कैंटर में ग्लूकोज के डिब्बे लोड कर रखे थे और उनके पीछे बोरियों में चूरा पोस्त छिपाया हुआ था। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कैंटर और बरामद चुरा पोस्त को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना मेहिना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। DSP ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य खुलासे किए जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें