जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी मलोट पुलिस ने फिरोजपुर निवासी दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वालों से जुड़े हैं।