फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में डेढ़ किलो हेरोइन संग दो आरोपी काबू

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:39 AM IST

फिरोजपुर पुलिस ने शहर के जीरा गेट के नजदीक दो आरोपियों को काबू किया है। तलाशी दौरान एक किलो 412 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सिटी पुलिस शहर के जीरा गेट के पास गश्त कर रही थी कि पुलिस को मुखबिर ने इत्तलाह दी कि दो आरोपी आपस में मिलकर हेरोइन बेचने का कारोबार करते हैं। हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई जाती है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से दो लोगों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 412 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित सचदेवा पुत्र सुनील कुमार वासी मकान नंबर 74, गली तहसीलदार वाली अंदरुनी जीरा गेट फिरोजपुर शहर व जगसीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी बस्ती चौबारे वाला कुआं के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें