फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कर्नाटक के कारोबारी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मैसूर निवासी कारोबारी लक्ष्मण की पठानकोट में लूट के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने पहले कारोबारी को दोस्ती के बहाने ऑटो में ले जाकर हिमाचल प्रदेश में शराब पिलाई। इसके बाद उसके खाते से 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर सरना क्षेत्र की नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने बैंक खाते की जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण निवासी श्रीनगर, मेटागल्ली, मैसूर सिटी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ऑटो चालक है। उसने अपने भाई प्रवीण के साथ मिलकर कारोबारी को लूटने और हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने कारोबारी के खाते से 50 हजार रुपये अपने मृत भाई सुशील के बैंक खाते में और 40 हजार रुपये उसकी पत्नी के खाते में गूगल पे के जरिए ट्रांसफर करवा दिए। यही लेन-देन बाद में उनके लिए सबूत बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें