खन्ना पुलिस ने व्यक्ति पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि 30 अक्टूबर की शाम माछीवाड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना मामले में आरोपी गुरदयाल सिंह और हर्षदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों व्यक्ति पर फायरिंग की थी। हालांकि गोली उसे छूकर निकल गई थी। आरोपियों ने खुलासा किया कि जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई वह गुरलाल सिंह नामक व्यक्ति ने उन्हें दी थी। गुरलाल सिंह कलानौर का रहने वाले करण मसी का साथी है। आरोपी हर्षदीप सिंह ने गोली चलाई थी। आरोपियों ने हथियार वापस गुरलाल को दे दिया था। एसपी ने बताया कि इन सब का मास्टरमाइंड गुरलाल सिंह है जो इस वक्त अमेरिका में बैठा है और इन सबको ऑपरेट कर रहा है। गुरलाल सिंह को मामले में नामजद किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुरदासपुर के एरिया से आरोपी गुरदयाल और हर्षदीप को गिरफ्तार किया।