फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में मनी एक्सचेंजर पर हमला कर मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

बरनाला बस स्टैंड के पास मनी एक्सचेंजर की दुकान पर तेजधार हथियारों से हमला कर मोबाइल फोन लूटने के मामले को बरनाला पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। डीएसपी सिटी सतवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह, बलकार सिंह, जगसीर सिंह निवासी महिता, हरमीत सिंह निवासी बाजीगर बस्ती तपा और रिंका निवासी महिता के रूप में हुई है। रिंका ने वारदात से पहले दुकान की रेकी की थी। पुलिस ने मंदीप सिंह और हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें