फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव खानगढ़ व चक हराज के 12 परिवार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। शामिल हुए परिवारों का कहना है कि उन्हें कांग्रेस की नीतियां अच्छी लगने के कारण वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके गांव का विकास होगा।