फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के 100 साल, मोगा में शहीद स्वयंसेवकों को श्रद्धांजलि, शस्त्र पूजा की

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Oct 2025 02:54 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार अपने 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मोगा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मोगा के शहीदी पार्क में स्वयंसेवकों ने पहले मोगा गोलीकांड में शहीद हुए स्वयंसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शस्त्र पूजा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर जिले भर की भाजपा नेतृत्व टीम भी मौजूद रही। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वे देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हैं। संघ का यह वर्ष स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें