फगवाड़ा के गांव पांछटा के नजदीक बिस्त दोआब नहर में टिप्पर पलटने से ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को मुश्किल से नहर से बाहर निकाला गया। दो क्रेन की मदद से टिप्पर को भी नहर से बाहर निकल गया। पुलिस चौकी पांछट के एएसआई मेजर सिंह ने बताया सुबह 9:00 बजे के करीब एक टिप्पर बिस्त दोआब नहर में पलटने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो राहगीरों की मदद से दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाल लिया गया था। एएसआई मेजर सिंह ने बताया टिप्पर का ड्राइवर हरनेक सिंह टिप्पर को चला रहा था। टिप्पर गांव कोट की तरफ से आ रहा था और मेहटीआना की तरफ जा रहा था। जब वह गांव पांछटा से थोड़ा सा आगे गए तो सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने लगे तो टिप्पर के टायर सड़क के किनारे की मिट्टी में धंस गए और टिप्पर नहर मे पलट गया। आसपास के लोगों ने नहर के किनारे पर रेलिंग लगाने की मांग की है।