फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पठानकोट इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षा को लेकर जारी 'रेड अलर्ट' के बीच पठानकोट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए माधोपुर इंटर स्टेट नाके पर 24 घंटे कड़ा पहरा लगा दिया गया है। जानकारी देते हुए एएसआई पवन कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के कारण और रेड अलर्ट की वजह से सुरक्षा बढ़ा दी है। हम माधोपुर नाके पर चौबीसों घंटे पुलिस बल के साथ तैनात हैं और पुलिस ड्यूटी पर अलर्ट पर रह रही है। जम्मू-कश्मीर से आने वाले हर वाहन की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ऐप के जरिए भी संदिग्धों और वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में कानून-व्यवस्था का सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें