फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ व पुलिस ने तीन तस्करों को काबू किया है। तलाशी दौरान दो किलो हेरोइन, दो पिस्तौलें व 52 कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह वासी मुनावा जिला मोगा, जसविंदर सिंह वासी बस्ती माछियां और सरबजीत कौर वासी मोगा को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो हेरोइन, दो पिस्तौल व 52 कारतूस बरामद किए हैं। थाना सिटी जीरा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अदालत से इनका पुलिस रिमांड लेकर इनसे पूछताछ करेगी।