फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर एक बजे तक कामकाज बंद

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। यह धमकी सेशन जज की ईमेल पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में विस्फोटक सामग्री की तलाश कर रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वकीलों के मुताबिक, कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें