फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि नवीन अरोड़ा को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे । उन्होंने पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में लगा दी हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उन्हें कुछ लीड मिली है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। आरोपी गोली मार कर पैदल ही बाजार से भागे हैं।वारदात की सूचना मिलते ही शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी जानकारी हासिल की। इस मौके पर नवीन के परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे शहर बाजार नहीं खुलेगा।