फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: परिवार सो रहा था गहरी नींद, चोरों ने घर में डाल दिया डाका

फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा गली नंबर-8 में बीती देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर का पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था उसी दौरान चोर घर के बैक साइड से खाली पड़े प्लॉट के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोर घर से दो मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। मकान मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि बीती रात चोर घर के अंदर घुसकर दो मोबाइल फोन और एक पर्स उठा ले गए जिसमें करीब 10 हजार रुपये की नकदी थी। चोरी की घटना से उन्हें लगभग 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। फगवाड़ा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। फगवाड़ा शहर के इलाको में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह बिना किसी डर के रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें