फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर चोरी, वारदाज को अंजाम देकर घर में लगाई आग

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2026 06:10 PM IST

फिरोजपुर के मल्लांवाला थाना क्षेत्र के गांव चूचक विंड में एक रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर में चोरी करने के बाद आरोपियों ने आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित 73 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी गांव चूचक विंड ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारतीय सेना से रिटायर्ड कप्तान हैं। उन्होंने बताया कि 2-3 जुलाई की रात करीब एक बजे पड़ोसी दीपक का फोन आया कि उनके घर से आग की लपटें निकल रही हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर में आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर की जांच की। दर्शन सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मुंह ढके हुए घर में घुसता दिखाई दिया। आरोपी घर से करीब दो तोले सोना, दो लाख रुपये नकदी और एक आईफोन-16 लेकर फरार हो गया। इसके बाद में फुटेज को बड़ी स्क्रीन पर देखने पर आरोपी की पहचान गांव के ही जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चोरी करने के बाद उनके घर में आग लगा दी, जिससे उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मल्लांवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें