फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने पांच जिलों की बाढ़ रिपोर्ट कृषि मंत्री शिवराज चाैहान को साैंपी

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के पांच जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर की बाढ़ स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पर सौंपी। राज्यपाल ने 1 से 4 सितम्बर, 2025 तक इन पांचों बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया और वहाँ की वास्तविक स्थिति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बाढ़ के कारण जीवन, संपत्ति, फसलों और बुनियादी ढांचे को हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी तथा पंजाब सरकार, जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत व पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी साझा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें