फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे नशा तस्कर भाइयों की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का पीला पंजा, दोनों पर 30 के करीब आपराधिक मामले दर्ज

पवन कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 03:36 PM IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज मोगा के गुरु राम दास नगर निवासी दो सगे भाइयों की कथित अवैध संपत्ति पर मोगा नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे तथा पूरी कार्रवाई उनकी निगरानी में संपन्न हुई। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह का कहना है कि 12 जून को गुरु रामदास नगर निवासी वरिंदर सिंह के परिवार को बिल्डिंग ब्रांच की ओर से नोटिस थमाया गया था । जिसमें मकान संबंधी दस्तावेज ब्रांच को दिखाने के लिए कहा गया था। और तीन दिन का समय दिया था लेकिन नोटिस को अनदेखा करने के चलते शनिवार को कानून के हिसाब से पुलिस की सहायता से अवैध बने मकान पर पीला पंजा चलाकर कार्रवाई की गई है। एसपीडी बालकिशन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस मकान पर कार्रवाई हुई है, इस मकान में दो भाई वरिंदर सिंह इसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि दूसरे भाई सिकंदर सिंह के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या ,कातिलाना हमला, असला एक्ट, शराब तस्करी के मामले शामिल है। उन्होंने बताया कि सिकंदर सिंह जेल में बंद हे और बरिन्दर सिंह फरार हे पीयो हे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें