मोगा पुलिस ने 5 जून की रात गांधी रोड पर स्थित ए.जी. मार्ट दुकान मालिक सुरेंद्र पाल सिंह पर फायरिंग कर फरार हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी से 32 बोर का रिवॉल्वर, दो जिंदा राउंड, एक महिंद्रा थार गाड़ी और एक आईफोन बरामद हुआ है। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून की देर रात दो अज्ञात लुटेरे थार गाड़ी में सवार होकर गांधी रोड में स्थित ए.जी. मार्ट नाम के एक किराने की दुकान पर पहुंचे थे और लूट के इरादे से दुकानदार पर गोली चला दी थी। घटना के बाद थाना सिटी में दो अज्ञात व्यक्ति पर धारा 109 BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस दर्ज किया गया था।