पंजाब के मानसा में धरना स्थल के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फिर टकराव की स्थिति बन गई। युवाओं ने पुलिस की फॉरेंसिक मोबाइल वैन का विरोध करते हुए उसे वापस लौटा दिया। वहीं, सड़क का एक तरफ का रास्ता दोबारा बंद किए जाने से भी नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।