फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नशा तस्करों ने किशोर को अगवा कर बुरी तरह पीटा

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Jun 2025 04:43 PM IST

फिरोजपुर के गांव नये पूरवे में नशा तस्करों ने किशोर को अगवा कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। तस्करों को शक था कि उसने पुलिस को उनकी मुखबिरी की है इसीलिए पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। आरोपियों ने 17 साल के किशोर को अगवा कर आठ नंबर चुंगी पर ले गए और वहां उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने किशोर की पिटाई वीडियो भी बनाया है। ऐसा इसलिए किया था कि गांव में उनकी दहशत बन जाए और उनके खिलाफ कोई भी व्यक्ति पुलिस को जानकारी न दे सके। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उधर, एसपीडी मनजीत सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच सीआईए स्टाफ के इंचार्ज को सौंपी है। जांच में जो आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपीडी ने कहा कि नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें