फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में शिक्षक संगठनों का प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला जलाया

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले और अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में घायल हुए टीचरों को इंसाफ दिलाने के लिए सभी टीचर संगठनों द्वारा पंजाब सरकार और राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। दरअसल, 14 दिसंबर को मोगा जिले में सुबह चुनाव ड्यूटी पर जाते समय टीचर जसकरण भुल्लर और उनकी पत्नी टीचर कमलजीत कौर की कार पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई थी। इसी तरह मुनक (संगरूर जिला) में सहयोगी टीचर राजवीर कौर भी कार के खाई में गिरने से घायल हो गईं। पातड़ां में शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापिका परमजीत कौर के साथ हुए हादसे के साथ-साथ चुनाव आयोग व पंजाब सरकार की चुनावी ड्यूटी के मामले में मनमानी व लापरवाही के कारण पंजाब में कई अन्य जगहों पर भी अध्यापकों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे अध्यापकों में भारी रोष है। रोष प्रदर्शन के बाद अध्यापकों ने चुनाव आयोग का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें