फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को रेलवे स्टेशनों पर मंडल के स्काउट एवं गाइड टीम ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। भारत सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्टेशन पर मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और रेल यात्रियों ने नाटक देखा और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुए। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अक्षय पठानिया, वाणिज्य निरीक्षक बलविंदर सिंह गिल और हित निरीक्षक राजेश बब्बर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नाटक के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने रेलकर्मियों, परिजनों, नागरिकों और विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें