संविधान दिवस के अवसर पर नगर कौंसिल खन्ना ने शहरवासियों की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रेम भंडारी पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की। शहर के लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। प्रतिमा स्थापना समारोह के दौरान नगर कौंसिल के अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह कदम न केवल संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के उनके संदेश को भी आगे बढ़ाने वाला है। शहरवासियों ने परिषद के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे खन्ना के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। आप नेता सुखमजीत सिंह ने संविधान दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि नगर कौंसिल का है बड़ा कदम है क्योंकि शहर वासियों की बहुत देर से यह मांग थी कि शहर में भी बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाए। वही नगर कौंसिल के ईओ चरणजीत सिंह ने कहा बंगाल की एक कंपनी को यह ठेका दिया गया था। इसकी साढ़े नौ लाख की लागत थी। जिन्होंने संविधान दिवस के दिन कौशल खन्ना के प्रेम पंडारी पार्क में प्रतिमा को तैयार कर स्थापित कर दिया है। वहीं आगे की रणनीति तैयार कर बताया जाएगा कि इनका उद्घाटन कब किया जाएगा।