फिरोजपुर और पंजाब के कई जिलों में पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों को रोष प्रदर्शन करते समय गिरफ्तार किया है। इसी बात को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि वह पंजाब रोडवेज का सुधार करेगी और निजीकरण को बिल्कुल खत्म करेगी। अब पंजाब रोडवेज के मुलाजिम किलोमीटर स्कीम को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि यह स्कीम पंजाब के लोगों के हित में नहीं है। उनकी यूनियन भी मुलाजिम जत्थेबंदी के साथ है।