फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी निकला लुटेरा! भाई और साथी संग पिस्टल की नोक पर दिन दिहाड़े ज्वैलरी शॉप में डाली बड़ी डकैती, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

मोगा पुलिस ने 21 जुलाई को अजीतवाल क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान दिन दिहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक भारतीय सेना का मौजूदा सिपाही भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक फौजी, उसका सगा भाई और उनका एक अन्य साथी शामिल है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था और उसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार (नंबर PB77-0097), करीब डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक किरपान बरामद की है। इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को अजीतवाल क्षेत्र में दिन दिहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर एक ज्वैलरी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह और पवित्र सिंह निवासी गांव रामूवाला नवा, जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक कार (नंबर PB77-0097), डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक कृपाण बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि सुखदीप सिंह भारतीय फौज में नौकरी करते हे और कोलकाता में पोस्टिंग हे छुट्टी में घर आया था। उन्होंने बताया इनके उच्च अधिकारी सूचना दे दिया गया। तीनों आरोपियों पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं हे। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया आगे जांच जारी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें