फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में मणिपुर से सैनिक नसीब सिंह का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। परिजनों का कहना है कि नसीब की गोली लगने से मौत हो गई थी। जीरा में धार्मिक परंपरा के मुताबिक उसके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे की यादगार जीरा में बनाई जाएं।