मोगा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मोगा सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिलने पर दिल्ली कॉलोनी के पास से 1 किलो अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी हरदीप सिंह उर्फ दीपा, निवासी मेहमेवाला रोड, मोगा को गिरफ्तार किया।डीएसपी सुख अमृतपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।