नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस की सीआईए टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 273 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने जालंधर हाईवे से दिल्ली कॉलोनी जाने वाली सड़क के नजदीक नाकाबंदी कर रेड की। इस दौरान गुरविंदर सिंह निवासी रामूवाला कलां को काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोगा थाना सिटी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर गहन से पूछताछ किया जाएगा।