फिरोजपुर में धान की रोपाई को लेकर किसान और उनके बच्चे भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए खेतों में खड़े गरम पानी के बीच में भी धान रोपाई करने में लगे हुए हैं । ब्लॉक ममदोट के गांव लक्खा सिंह वाला में छोटा बच्चा धान की पनीरी लेकर खेत में जाता हुआ। ये नन्हा बच्चा अपने भाई के साथ मिलकर खेत में धान रोपाई कर रहा है। जबकि फिरोजपुर में तापमान लगभग 46 डिग्री चल रहा है। खेत में खड़ा पानी उबल रहा है। ऊपर से सूर्य देवता की तपिश पानी में खड़ा होने भी नहीं दे रही है। इस नन्हें बच्चे का जोश देख हर किसान भाई यही कह रहा है कि हमें गर्मी की परवाह नहीं, हम धान रोपाई पर पूरा ध्यान देंगे। सीमावर्ती गांव लक्खा सिंह वाला निवासी अरमान कक्षा चार और इसका भाई हरमिंदर सिंह कक्षा आठवीं में पढ़ता है। स्कूल में गर्मियों की छुट्टी के चलते यह दोनों भाई अपने परिवार के साथ मिलकर खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं। जब यह रोपाई कर रहे थे तो समय लगभग सुबह 10:00 बजे का समय था और गर्मी भी भीषण थी लेकिन यह दोनों भाई खेत के अंदर घुसकर धान की रोपाई में जुटे हुए थे।