फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन की सोलह ट्रेनें रद्द

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 03:38 PM IST

फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेल मंडल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में मुसलाधार बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते डिवीजन की 16 ट्रेनें रद्द की गई है। जबकि 6 ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट व छह ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट की हैं। उन्होंने कहा कि पानी बहुत भरा होने के कारण जालंधर, फिरोजपुर अमृतसर, जालंधर- नकोदर व अन्य शहरों की ट्रेन प्रभावित हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। समय-समय पर यात्रियों को ट्रेन संबंधी सूचित भी किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें