राजपुरा टाउन निवासी दिनेश कटारिया की शांति मार्केट में मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर करीब 35 से 40 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और लाखों की नकदी एक बैग में लेकर अपने घर जा रहे थे। जब वह शिव मंदिर के पास वाली गली में पहुंचे, तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें धक्का देकर उनकी एक्टिवा से गिरा दिया। लुटेरों ने उनके दो बैग छीन लिए और फरार हो गए।