फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्य काबू

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को काबू किया है। इनके पास से छीने हुए 42 मोबाइल और चुराई हुई दो बाइकें मिली हैं। थाना सिटी पुलिस ने उक्त गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस की टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है। इन्हें काबू किया जाए तो लूटपाट का बहुत सामान मिलेगा। पुलिस ने दबिश देकर गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान 42 मोबाइल व दो चुराई हुई बाइकें बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीरू, विर्क, मोहित, तनुष, प्रिंस व दो अन्य के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें