आगामी 15 अगस्त के मद्देनजर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी थाना फिरोजपुर और आरपीएफ की ओर से फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता एवं सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री गेट और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नहीं मिली। जीआरपी के एसएचओ नवीन कुमार ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या लावारिस सामान दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी जीआरपी या आरपीएफ कर्मियों को दें।