फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में गायक गुलाब सिद्धू के खिलाफ सरपंचों ने खोला मोर्चा, जमकर नारेबाजी की

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:54 AM IST

पंजाबी गायक जहां अपने गीतों में पंजाब की संस्कृति को पेश करके लोगों का दिल जीत लेते हैं, वहीं कई गायक ऐसे गीत भी गा रहे हैं, जहां से विवाद पैदा होते हैं। ऐसा ही एक मामला बरनाला से सामने आया है, जहां बरनाला के निकटवर्ती गांव फरवाही के एक पंजाबी गायक ने अपने गाने में गांव के चुने हुए सरपंच और गांव के लोगों के बारे में एक गीत गाया, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस गीत का बरनाला जिले के गांवों के सरपंचों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जहां आज बरनाला जिले से संबंधित गांवों के सरपंच डीसी कार्यालय बरनाला गेट के बाहर एकत्रित हुए और पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें