फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे पंजाब के साथ-साथ मोगा में भी किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कॉरपोरेट घराना हटाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मोगा के डीसी दफ्तर के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और मजदूर संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियां कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली हैं, जिससे किसानों और आम जनता को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी नीतियों को तुरंत वापस ले और किसानों के हितों की रक्षा करे। किसानों ने बताया कि वे केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते के विरोध में हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का भी विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह किसानों ने पहले दिल्ली में कृषि कानूनों को वापस करवाया था और जंतर-मंतर पर युवाओं ने एकजुट होकर पेपर लीक मामले में जीत हासिल की थी, उसी तरह इस समझौते को भी रद्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें