होशियारपुर के गांव चोटाला की रहने वाली सहजलदीप कौर ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लड़कियों की मेरिट सूची में 13वां स्थान हासिल किया है। वे माई भागो एएफपीआई, मोहाली से घर लौटी तो चोटाला और आसपास के गांवों के गणमान्य लोगों और परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया।