फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में जमीन के नाम पर 29 लाख की ठगी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 04:38 PM IST

फरीदकोट में थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर करीब 29 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में चार नामजद व्यक्तियों समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता सरूप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी पहलूवाला ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जमीन खरीदकर आगे बेचने का कारोबार करते हैं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने गांव घुगियाणा में कुल 33 कनाल 19 मरले जमीन दिखाई और इसके संबंध जाली दस्तावेज तथा जाली आधार कार्ड तैयार करवाए। इसके बाद खुद को उक्त जमीन का मालिक बताते हुए उसे बेचने के लिए बैनामा भी तैयार करवाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने इस तरीके से उससे करीब 29 लाख रुपये हासिल कर लिए और उसके साथ ठगी की गई। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक (स्थानीय) द्वारा की गई, जिसमें शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। जांच के बाद एसएसपी फरीदकोट के आदेश पर थाना सदर पुलिस ने हरविंदर सिंह निवासी चहल, जस्मेल सिंह निवासी गांव पक्का, अंग्रेज सिंह निवासी गांव पक्का और सरबजीत सिंह निवासी गांव घुगियाणा, सभी जिला फरीदकोट, समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है और जाली दस्तावेज तैयार करने तथा कथित ठगी में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें