फाजिल्का-मलोट रोड पर एक सड़क हादसे में दो की मौत हो गई जबकि बस ड्राइवर समेत 13 घायल हो गए। सिरसा से फाजिल्का आ रही रोडवेज बस गांव टाहलीवाला के निकट अचानक सामने से आ रहे एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और चीख-पुकार मच गई। बस का चालक आगे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जबकि कई यात्री भी अंदर दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।