फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में बरसाती पानी और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान

रोपड़ शहर में बरसाती पानी में सीवरेज का पानी मिल जाने और पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों के लोग अपने पार्षदों के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नगर परिषद रोपड़ की ओर से लोगों को केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि समस्या का स्थायी समाधान निकालने में प्रशासन विफल नजर आ रहा है।रोपड़ शहर के कई इलाके इस समय बरसाती पानी की चपेट में हैं। लोगों का कहना है कि मौजूदा सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इन समस्याओं का समाधान करने के बड़े-बड़े दावे किए और समय-समय पर लोगों से वोट भी हासिल किए, लेकिन आज तक जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते लोग अब अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को घेरकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों के पार्षदों सहित नगर परिषद के अध्यक्ष दिन-रात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच अपनी मौजूदगी और कार्यप्रणाली दिखा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने के कारण लोग उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि बरसाती पानी में सीवरेज का पानी भी मिल रहा है। वहीं, सड़कों पर हुए कथित अवैध निर्माण के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव रुक गया है, जिससे बरसाती पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। बारिश रुकने के दो-तीन दिन बाद तक भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।इस स्थिति के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी भी जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वहीं, प्रभावित वार्ड में कुछ महीने पहले जिन विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे गए थे, उनमें से कुछ के नींव पत्थर तक अब गायब बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें