फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर धार्मिक समागमों का शुभारंभ, अखंड पाठ साहिब आरंभ

आठवीं पातशाही श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री शीश महल साहिब, कीरतपुर साहिब में धार्मिक समागमों की शुरुआत बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी भाई जोगिंदर सिंह ने अरदास कर संगत की चढ़दी कला, सर्वजन के कल्याण और मानवता की भलाई की कामना की। समागम में कार सेवा किला श्री आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख बाबा सतनाम सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव भाई अमरजीत सिंह चावला, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह, गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के मैनेजर अमरजीत सिंह जिंदवड़ी, अतिरिक्त प्रबंधक एडवोकेट हरदेव सिंह हैप्पी, सरबजीत सिंह खडूर, बाबा जरनैल सिंह, सुरिंदर सिंह राजा सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समागमों के दौरान कीर्तन दरबार, गुरबाणी विचार, धार्मिक दीवान और गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा। संगत से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें