फिरोजपुर के देहाती विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 18 साल और उससे ज्यादा आयु की महिलाएं अपने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उक्त योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।