फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए के माता साहिब कौर स्कूल में मनाया ‘रंगल पंजाब तीयां’ कार्यक्रम

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए स्थित माता साहिब कौर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में ‘रंगल पंजाब तीयां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाती शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चों ने पंजाबी संस्कृति पर आधारित कोरियोग्राफी पेश कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पारंपरिक भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में पंजाबी रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर स्कूल स्टाफ और उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पंजाब की संस्कृति, लोक नृत्यों और पारंपरिक विरासत से जोड़ना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें