फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: पिंडां दे पहरेदारों ने निकाली युद्ध नशे विरुद्ध पदयात्रा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Jan 2026 03:46 PM IST

फगवाड़ा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना, जिला ट्रेनर गुरदीप सिंह दीपा, जिला वाइस कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश बिट्टू और युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा के दिशा निर्देशों पर फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी की ओर से विभिन्न वार्डों और गांवों में 'पिंडां दे पहरेदार' पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत वार्ड नंबर 2 में वार्ड पार्षद पद्म देव सुधीर के पुत्र अर्जुन सुधीर (ब्लॉक अध्यक्ष आम आदमी पार्टी) द्वारा एक पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जसदेव सिंह, हल्का समन्वयक एससी विंग, प्रीति शर्मा, ब्लॉक समन्वयक नशा मुक्ति मोर्चा और वार्ड रक्षा समिति के सदस्य और वार्ड निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नशों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और नशा-मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें