पठानकोट जिले में बारिश शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वही ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश की वजह से पठानकोट में तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की वजह से यहां बाजारों में रौनक गायब हो चुकी थी। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने में गुरेज करने लगे।