रेलवे के फिरोजपुर डिविजन के डीआरएम संजीव कुमार और सीनियर डीसीएम सैनी ने शनिवार को फगवाड़ा रेलवे स्टेशन का दौरा किया तथा रेलवे पलेटफॉर्म तथा बाहर का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा काम पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 6-7 महीने में सारा जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर पत्रकारों ने उनका ध्यान रेलवे के स्टाफ के खस्ताहाल क्वार्टरों की तरफ दिलवाया तो उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में नए रेलवे क्वार्टर बनाए जाएंगे। रेलवे की कार पार्किंग, कुलियों के रेट लिस्ट तुरंत डिस्प्ले कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के व्यवसायिक प्रयोग को लेकर चल रही सरकार की योजना के बारे में भी बताया।