पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने रविवार को माघ महीने की संक्रांति के पवित्र अवसर पर शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर फगवाड़ा पहुंच कर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और सर्वहित की अरदास की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें श्री गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी शिक्षाओं से बड़े पैमाने पर लोगों को अवगत कराना आज के समय की प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि हमें समानता, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। गुरु जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। गुरु रविदास जी के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु जी ने समाज को जो संदेश दिया है वह बहुत ही मूल्यवान है, जो भी व्यक्ति उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए जीवन व्यतीत करता है उसे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए हमेशा उनके बताए मार्ग का पालन करते हुए जीवन को व्यतीत करना चाहिए तथा एक दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बनना चाहिए। कभी भी जीवन में ऐसा काम न करें कि किसी को आपके के किए काम व व्यवहार से किसी को परेशानी का सामना करना पड़े। इस अवसर पर फगवाड़ा के विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलविंदर सिंह धालीवाल, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना, सरपंच वरुण बंगड़ व अन्य उपस्थित थे।