होशियारपुर के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वीडियो में हवलदार की वर्दी में यह व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ लगाकर उसके नीचे लाइटर जलाकर रोल किए कागज की मदद से मुंह से उसका धुआं खींचता दिखाई दे रहा है। ऐसा आमतौर पर चिट्टा पीने वाले करते हैं।