पंजाब सरकार के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर पंजाब सरकार की पूरी तैयारी है। उन्होंने केंद्र सरकार से पुराने स्टॉक की तुरंत लिफ्टिंग की मांग की है। लिफ्टिंग में देरी हुई तो नई फसल की खरीद में मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने किसानों के लिए सुचारू खरीद और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।